अपराधदेवासबागली

ब्याज पर पैसे देना पड़ा महंगा, 4 महीने पहले हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश

 

देवास लाइव। चापडा क्षेत्र की एक महिला को ब्याज पर पैसे चलाना महंगा पड़ गया और उसकी हत्या हो गई। महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या के उपयोग किया गया चाकू, आरोपियों के कपड़े, मोबाइल और घर की रजिस्ट्री की कॉपी भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है उधारी के एक लाख 30 हजार रुपए मांगने पर आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी।

18 अगस्त को एक अज्ञात महिला का शव नेमावर रोड चापडा में सदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। शव की पहचान सावित्री बाई पति रामचरण पाटीदार (65) निवासी नेमावर रोड के रूप में हुई थी। एसपी डॉ. शिवदयाल ने बताया कि मृतिका सावित्रीबाई और आरोपी सिद्धेश्वर उपाध्याय 10 साल से एक दूसरे के साथ मिलकर ब्याज का धंधा करते थे।

मृतिका ने गांव में ही रहने वाले जगदीश बैरागी को ब्याज पर रुपए दिए थे। यह रकम 1 लाख 30 हजार रुपए हो गई थी। रुपए नहीं दे पाने के कारण जगदीश ने अपना मकान सिद्धेश्वर के पास गिरवी रख दिया, लेकिन सिद्धेश्वर ने मृतका को रुपए नहीं दिए। बार-बार रुपए मांगने से परेशान आरोपी सिद्धेश्वर ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सावित्रीबाई की हत्या कर दी थी।

ये पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के आरोप में सिद्धेश्वर पिता मिश्रीलाल (79), देवकरण उर्फ मनोहर पिता सिद्धेश्वर (58), नीलेश पिता देवकरण (30) निवासी नेमावर रोड़ चापड़ा, हर्षित उर्फ मनीष पिता सतीश शर्मा (20) निवासी 74 कवि कालिदास मार्ग देवास, नरेन्द्र पिता प्रेमनारायण शर्मा (39) निवासी शुजालपुर मंडी को गिरफ्तार किया है।

san thome school
Sneha

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button