Uncategorized

शिवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति सुभाष चौक के पांडाल में पत्रकारो ने की महाआरती


देवास। शिवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति, सुभाष चौक द्वारा नवरात्र महोत्सव परम्परागत रूप से पूर्ण भक्ति भावना के साथ मनाया जा रहा है। आकर्षक पांडाल का निर्माण कर मॉ दुर्गा की भव्य मनमोहिनी प्रतिमा की स्थापना की गई है। मॉ के जयकारे के साथ कर्णप्रिय भजन गूंजायमान हो रहे है। रात्रि 9 बजे से नियमित आरती संपादित की जा रही है। 

यह जानकारी देते हुए समिति के शेखर कौशल, डॉ. शैलेन्द्रसिंह गौड़ ने बताया कि सोमवार की रात्रि विद्वान पंडित भरत शर्मा द्वारा मॉ शारदा के वरदपुत्रो, कलमकारो, पत्रकारो के करकमलो से आरती सम्पन्न करवाई गई। आरती में प्रेस क्लब  अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, सचिव चेतन राठौड़, उपाध्यक्ष अतुल बागलीकर, युवा प्रेस क्बल अध्यक्ष राजेश धानेचा, सुरेश जायसवाल, जगदीश सेन, राहुल परमार, मयूर व्यास, हर्षद मेहता, नमईश तिवारी, हितेश मेहता, समाजसेवी वासुदेव परमार, विजय गेहलोत आदि उपस्थित रहे। पत्रकारगणो का स्वागत शिवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुदेश चौधरी, राजकुमारसिंह ठाकुर, रवि कसेरा, प्रद्युम्रसिंह गौड़, गोलु कसेरा, खिलेश शिंदे, पिंटू पाचुनकर, लखन राठौड़, उदयसिंह सहित कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। 
Sneha
san thome school

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button