देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद डॉक्टर निकले कोरोना संक्रमित, विधायक, सांसद, कलेक्टर भी आए थे संपर्क में

7


देवास लाइव। शनिवार को वैक्सीनेशन प्रोग्राम में टीका लगवाने वाले डॉ योगेश वालींबे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने शनिवार सुबह वैक्सीनेशन के दौरान टीका लगवाया था और रात में कोरोना जांच करवाई तो डॉक्टर और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल पति-पत्नी अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश वालिंबे (60) इंदौर रोड अग्रोहा नगर में रहते हैं। वे अपनी निजी क्लीनिक पर प्रैक्टिस करते हैं। शनिवार को हुए जिला अस्पताल में हुए सफाईकर्मियों और डॉक्टरों को हुए वैक्सीनेशन की लिस्ट में उनका नाम था। सुबह 11 बजे उन्होंने जिला अस्पताल में लाइन में खड़े होकर वैक्सीन भी लगवाई। आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में भी रहे। इससे पहले डॉ. वालिंबे कार्यक्रम के दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पंवार, कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी रहे।

कार्यक्रम के बाद वह घर चले गए। शाम को अचानक पत्नी स्नेहा वालंबे (55) की तबीयत खराब हो गई। वह उन्हें इंदौर लेकर गए। यहां उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने सबसे पहले कोरोना जांच कराने की बात कही। इस बीच डॉ. वालिंबे ने भी कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दे दिया। दूसरे दिन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों अपाेलो अस्पताल में ही भर्ती हैं।
रिपोर्ट आने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। उन्होंने डॉ. वालिंबे से कॉन्टैक्ट लिस्ट मांगी है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version