देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

डॉक्टर कुलकर्णी के घर पर काम करने वाली महिला कोरोना पॉजीटिव, परसों तक एक जज के यहां भी किया काम

7

देवास लाइव। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली वैशाली पति मुकेश की कोरोनावायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। महिला लोगों के घरेलू काम करती थी। संभवत: महिला को डॉक्टर प्रसन्ना कुलकर्णी की कांटेक्ट हिस्ट्री से संक्रमण हुआ।

बताया जा रहा है महिला डॉक्टर कुलकर्णी के निवास पर झाड़ू पोंछा के साथ एक जज और न्यायालय के एक अधिकारी के यहां पर भी घरेलू काम करती थी। एक प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की परसों तक महिला ने जज के घर पर झाड़ू पोछा किया। महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री में वीआईपी लोग भी हो सकते हैं। यही नहीं महिला का पति कुछ समय से हम्माली का काम छोड़कर सब्जी बेचने का काम करने लगा था।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version