देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

थाना प्रभारी लोकेन्द्र व्यास का सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान

5

देवास। थाना प्रभारी लोकेन्द्र व्यास अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी एवं कर्मठता से निभाते हुए सेवा निवृत्त हुए। आपने अपने कार्यकाल में अनेको उपलब्धियां हासिल की तथा आम जनता एवं पुलिस के बीच मे अच्छा सामंजस्य स्थापित किया। श्री व्यास अपने कार्यकाल में उज्जैन नरवल थाना में लगातार 5 वर्षों तक, देवास नाहर दरवाजा थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय उज्जैन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर  पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने उनका सम्मान कर विदाई दी। वही उज्जैन, दताना- मतना, नरवल तथा देवास सहित उनके निवास स्थान सिविल लाइन क्षेत्र में लोकेंद्र व्यास का सम्मान एवं स्वागत किया गया।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version