देवास में 2022 के पहले दिन पहला कोरोना केस सामने आया, क्रिसमस मनाने मुंबई गया युवक संक्रमित

 

देवास लाइव। 2022 के पहले ही दिन देवास में कोरोना का पहला मामला आया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाला एक युवक कुछ दिनों पहले क्रिसमस मनाने मुंबई गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हुई और कोविड-19 का टेस्ट कराया गया। 

जब तक रिपोर्ट आती युवक देवास पहुंच चुका था। मुंबई से स्वास्थ विभाग को सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम आइसोलेट किया है। युवक देवास के सिविल लाइन क्षेत्र में रहता है।

Exit mobile version