देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

फंगस लगने से बड़े पैमाने पर सोयाबीन की फसल तबाह, एक ही दिन में मुरझा गई फसल

6

देवास लाइव। पूरे जिले में आज किसानों में हाहाकार की स्थिति हो गई। दोपहर से सोयाबीन की फसल मुरझाना शुरू हुई, जो शाम तक खेत के खेत मुरझा गए। इसी के साथ किसानों के चेहरे और भविष्य के सपने भी मुरझा गए।

कृषि वैज्ञानिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोयाबीन की फसल में एन्थ्रेकनोज नामक बीमारी से नुकसान हुआ है। पानी की लंबी खींच और सूखे की स्थिति में यह फंगस सोयाबीन में लग जाता है। शुरुआती समय में इसका असर नहीं दिखाई देता लेकिन अचानक सोयाबीन खराब हो जाता है।

तीन-चार दिनों की अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए थे और वह अच्छे सोयाबीन की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अचानक आज सुबह जैसे ही धूप निकली उसके बाद एक के बाद एक खेतों में सोयाबीन मुरझाने लगा। शाम होते-होते जिलेभर से सोयाबीन मुरझाने की खबरें आने लगी।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को भी इस बारे में जानकारी मिली है और उन्होंने कृषि विभाग को किसानों के लिए एडवाइजरी करने के लिए निर्देशित करने की बात कही है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version