देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

महिला अभिभाषक ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट व्हाट्सएप ग्रुप में डाला

3

देवास लाइव। देवास न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला अभिभाषक ने आज फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पूर्व उन्होंने एक सुसाइड नोट वकीलों के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला जिसमें उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनकच्छ के ग्राम लोंदिया (मायका) में रहने वाली अभिभाषक प्रिया कुशवाहा ने आज आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला अभिभाषक ने सुसाइड नोट वकीलों के ग्रुप में शेयर किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला अभिभाषक की पति की मृत्यु हो चुकी थी जिसके बाद आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें घर से निकाल दिया गया था जिस वजह से वह मायके में रह रही थी।
आत्महत्या के बाद अभिभाषकों में शोक की लहर छा गई। मामले में अभिभाषक गण पुलिस अधीक्षक से भी मिलने पहुंच रहे हैं।

सुसाइड नोट

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version