देवास। युवा किसान संगठन का दो दिवसीय सत्याग्रह रविवार को प्रात: 11 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर व आसपास के लगभग 250 से 300 किसानों ने हिस्सा लिया।
युवा किसान संगठन अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार 10 का अनुदान देने के लालच में पीछे की जेब से 2000 का नोट निकालने का काम कर रही है। जालसाजी, धोखाधड़ी, छलावा यह सारे शब्द को कोई अगर क्रियान्वित कर रहा है तो हमारी प्रदेश सरकार है। जिस तरीके की पेट्रोल डीजल में बेतहाशा लूट करके हमारी राज्य सरकार ले रही है। जिसके चलते प्रदेश के नागरिक लगभग विश्व का सबसे महंगा पेट्रोल डीजल खरीदने के लिए मजबूर है। महंगे पेट्रोल डीजल के चलते किसान अपने खेतों में जुताई और दवाइयों का छिडक़ाव नहीं कर पा रहा है। 100 रूपए लीटर का डीजल का उपयोग कर किसान के लिए खेती करना असंभव है। संगठन उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा अगर हम सब लोग समय पर ना जागे तो हमें 3 एचपी के कनेक्शन के 3500 रुपए की जगह 18000 व 5 एचपी कनेक्शन के लिए 4500 की जगह 28000 भरना पड़ेंगे जो कि किसानों के लिए असंभव है। जिस तरीके से सरकारों ने एलपीजी कनेक्शन में खाते में सब्सिडी ट्रांसफर करने के नाम पर लगभग सब्सिडी खत्म कर दी है। प्रदेश का आम नागरिक 900 का सिलेंडर लेने के लिए मजबूर है। इस सत्याग्रह प्रदर्शन में मुख्य रूप से रमेश पाटीदार, वेद प्रकाश ठाकुर, संतोष चौधरी, कमल पाटीदार, माखन सेठी, रवि गांधी, विकास चौधरी, अशोक दा पेनजान, बद्री बा कुंडीवाले, अर्जुन पांचाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए।
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।