देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

स्वच्छता अभियान के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से ब्रांड एंबेसडर बनाए गए, किन्नर समाज को भी दिया गया सम्मान

2

 

देवास। आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान को देखते हुए नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभा कक्ष में बैठक आहूत की थी। जिसमें शहर के लोगों को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया साथ ही उनको सम्मानित भी किया गया है। देवास में पहली बार किन्नर समाज से भी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

सभी समाज सेवियों के साथ इनका भी रहा सराहनीय योगदान

जिनमें सिख समाज के अध्यक्ष, दिलीप सिंह जुनेजा इनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान दिया जाता है, एक बहुत बड़ा कार्य इनके नेतृव में होता है, जब इनके द्वारा चल समारोह निकाला जाता है उस के साथ-साथ सफाई अभियान भी चलाया जाता है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष  संजय शुक्ला इनका नागरिको से जुड़ाव अच्छा है, समाज की उन्नति के साथ-साथ शहर की उन्नति के बारे में भी ये सोचते रहते है और समय-समय पर कार्य भी करते रहते है। विष्णु वर्मा सर, ये एक शिक्षक है, और इनके द्वारा हमेशा सभी को प्रेरणा दी जाती है, सामाजिक कार्य में इनकी रुचि सराहनीय है। सर की एक खासियत है ये सीखने में भरोसा रखते है चाहे उनसे कोई छोटा ही क्यो न हो। श्री महेश सोनी, ये शासकीय स्कूल के प्रधान अध्यापक है, शासकीय स्कूल होने के बाद भी इनके द्वारा स्कूल में सफाई व्यवस्था को लेकर बहुत अच्छे कार्य किये गए है, इन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया गया है, और जागरूकता कार्यक्रम में इनका हमेशा योगदान रहता है। डॉ इंदरदीप सिंह अरोरा, ये नाक, कान, गले के विशेषज्ञ है। वर्तमान में सलूजा हॉस्पिटल में अपनी सेवाए प्रदान कर रहे है। सिंधी समाज के अध्यक्ष विष्णु तलरेजा इनकी विचारधारा हमेशा सकारात्मक रहती है इनके द्वारा जनभागीदारी में बड़-चड़ कर भाग लिया जाता है। भारत चौधरी, जैन समाज अध्यक्ष इनके द्वारा जनभागीदारी में बहुत सहयोग किया जाता है चाहे फिर क्षेत्र स्वच्छता का हो या कोरोना काल का, इनका सहयोग हमेशा बना रहता है। श्री हेमेन्द्र निगम ये देवास जिला वॉलीबॉल टीम के सचिव है। देवास जिला ओलंपिक के सह-सचिव है। खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वर्तमान समय में शासकीय नूतन स्कूल में वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल टीम के कोच है। जय मीना अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी उम्र 21 18 वें एशियाई खेलों 2018 (इंडोनेशिया) में भाग लिया 2 बार विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप सहित 9 अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली और जापान में 2 बार, इंडोनेशिया, जर्मनी, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, चीन, बैंकॉक में 2 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। 25 से अधिक राष्ट्रीय खेल खेले और 24 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते और एमपी के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रवीना जागीरदार, किन्नर समुदाय नगर निगम अब इनके समुदाय को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ रहा है, ताकी इनके समुदाय को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ा जा सके, हमारे समाज मे इनके समुदाय को सम्मान मिले।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version