देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

कोरोना संक्रमित बेटे इकबाल मंसूरी की मौत के बाद अब मां की भी मौत, रिपोर्ट आना बाकी

5

देवास। हाटपिपलिया के पत्रकार इकबाल मंसूरी की पिछले दिनों कोरोनावायरस संक्रमण के कारण अमलतास हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। अब बुरी खबर यह है कि उनकी मां बानो बी पति नन्हे खां की भी आज सुबह मौत हो गई।
सीएमएचओ डॉ राकेश कुमार सक्सेना के मुताबिक उन्हें भी कोरोनावायरस के लक्षण थे लेकिन रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इकबाल मंसूरी के बेटे को भी अमलतास हॉस्पिटल में रखा गया है। डॉक्टर सक्सेना के मुताबिक उसे भी सर्दी जुकाम के लक्षण है।
यदि मृतिका बानो बी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यह जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत होगी।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version