देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

खेत के रास्ते काे लेकर खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचल कर एक की मौत, 8 पर केस दर्ज

5

देवास लाइव। विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र के गांव सुनवानी गोपाल में जाट और पाटीदार परिवार के बीच खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने को लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

मौत की खबर लगते ही गांव का माहौल खराब हो गया। लोगों की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। एक मृतक और घायल को उज्जैन भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेत के रास्ते काे लेकर विवाद पुराना था। जिसमें कमल सिंह पाटीदार और श्रवण जाट के बीच दाेपहर ढाई बजे विवाद हाे गया, जाे मारपीट में तब्दील हुआ। श्रवण जाट कमल पाटीदार पर ट्रैक्टर चढ़ा रहा था, जिससे कमल का पैर फ्रैक्चर हाे गया। इसी दाैरान बीच-बचाव करने आए सेंदाबल उज्जैन निवासी अनाेखी लाल यादव जाे कमल का मुंहबाेला भाई था। ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। उज्जैन ले जाते समय उसकी रास्ते में माैत हाे गई। श्रवण जाट सहित आठ लाेगाें पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर चार लाेगाें काे हिरासत में ले लिया है।

सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया फरियादी मनोज पिता कमलसिंह पाटीदार की रिपोर्ट पर श्रवण जाट, भेरूलाल, विशाल, अनिल अरविंद सिंह सहित आठ लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version