देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास शहर का अब अपना खुद का ऐप, नगर निगम द्वारा संचालित माय देवास ऐप डाउनलोड करें और ढेर सारी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें

2

निगम संबंधी कार्यो की सेवाओ का माय देवास एप डाउन लोड कर सेवाओ का लाभ लें- आयुक्त

डाउनलोड करें
👇👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=spau.mydewasapp

देवास लाइव। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि निगम द्वारा नागरिको की सुविधाओ के लिये माय देवास एप प्रारंभ किया गया है। जिसे डाउन लोड कर नागरिक निगम संबंधी सेवाओ का लाभ लेवें।

जिसके अन्तर्गत निगम संबंधी सेवाओ मे संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, यूजर चार्जेस, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, व नामान्तरण, भवन नक्शा संबंधी जानकारियो के साथ ही देवास से चलने वाली नगर निगम सीटी बस ट्रांस्पोर्ट की जानकारी नागरिकगण माय देवास एप डाउन लोड कर निगम द्वारा दी जाने वाली समस्त प्रकार की निगम संबंधी सेवाओ की एप के माध्यम से घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिससे नागरिको को नगर निगम कार्यालय या अपने क्षेत्रो के झोन कार्यालयो मे आने की आवश्यकता न होगी तथा समय की बचत होने के साथ ही सूचना एप के माध्यम से प्राप्त होकर कार्यो मे पारदर्शिता भी आयेगी।

आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे निगम के एप माय देवास, गुगल प्ले स्टोर पर जाकर माय देवास टाईप कर एप डाउन लोड करें और निगम संबंधी कार्यो की सेवाओ का लाभ लें।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version