देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत वॉल पेंटिंग में बचाए लाखों रुपए, 2020 के स्थान पर 2021 लिखवाया

7


देवास लाइव। इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। सर्वेक्षण हर साल होता है और इसके लिए शहर भर में वॉल पेंटिंग कर उस पर स्वच्छता के संदेश लिखे जाते हैं। आर्थिक संकट में चल रहे नगर निगम ने पुरानी वाली पेंटिंग्स पर 2021 लिखवा कर लाखों रुपए बचाने की कवायद की है।

दरअसल पिछले दिनों शहर के कई इलाकों में पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पेंट की गई वॉल पर 2020 मिटाकर 2021 लिखवा दिया गया।

निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि कई स्थानों पर 2020 को मिटाकर 2021 लिखवाया जा रहा है। इससे फिर से वॉल पेंटिंग कराने की आवश्यकता नहीं पड़ रही। इसमें खर्च होने वाली राशि बच रही है।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम द्वारा शहर भर में साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इन सब पर एक बड़ी राशि खर्च होती है। शहर भर में कई वॉल पेंटिंग्स अच्छी हालत में है जिनका दोबारा सर्वेक्षण में इस्तेमाल किया जा रहा है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version