देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

पुलिस सहायता केंद्र में तैनात आरक्षक से राइफल और मोबाइल छुड़ाने की कोशिश

6

देवास लाइव।  खारी बावड़ी स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर गुरुवार की रात एक एसऍफ़ के जवान से दो युवकों ने राइफल और मोबाइल छुडाने का प्रयास किया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान किसी को बाहर आने की इजाजत नहीं थी। घटना गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।  दो सगे भाई सद्दाम और मोहसिन निवासी खारी बावड़ी बुलेट से घूम रहे थे। चौकी पर तैनात जवान शुभम सिंह ने उन्हें जाने के लिए कहा। इसके बाद बदमाश हंगामा करने लगे और आरक्षक से राइफल और मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। आरक्षक ने जैसे तैसे कंट्रोल रूम को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। बल के पहुंचने से पहले दोनों भाई मौके से फरार हो गए।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है दोनों ही आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। 

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version