देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

विडियो: सज्जन सिंह वर्मा ने लखपति कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही बांट दी लाखों की स्वेच्छानुदान राशि, अब दे रहे सफाई

2

देवास। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने अपनी स्वेच्छानुदान राशि से सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है। जिसे लेकर भाजपा से ज्यादा कांग्रेस में विरोध हो रहे है। राशि प्राप्त करने वालों की सूची में कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों के नाम भी है। साथ ही एक घर में से तीन से चार तक नाम भी है। इस सूची में कांग्रेस के जमीनी व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की गई है। सूची के अवलोकन से ही प्रतीत होता है कि सूची में कांग्रेस के बड़े नेता, अमीर लोग व बड़े सक्षम किसानों के नाम है। जबकि स्वेच्छानुदान राशि चिकित्सा, दिव्यांग, निराश्रित, गरीब व जरूरतमंदों को दी जानी चाहिए थी, लेकिन पूर्व मंत्री वर्मा ने सरकार के जाने से पूर्व अपने चहेतों को राशि जारी कर दी है।

इस सूची के जारी होने तथा सूची वायरल होते ही कांग्रेस के बूथ स्तर व जमीनी कार्यकर्ताओं का गुस्सा उबाल पर है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री वर्मा से सूची के बारे में बात करते है तो वो इसके लिए क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदार बताते है कि सभी नाम उन्होंने ही दिए है। इस सूची से पीडि़त पूर्व जिला महामंत्री दामोदर पटेल ने सज्जन वर्मा को संबोधित करते हुए एक वीडियो भी आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सूची को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने भी कलेक्टर को शिकायत कर राशि आहरण पर तत्काल रोक लगाने व पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इधर सज्जन सिंह वर्मा ने विडियो जारी कर कहा है की उन्होंने यह राशि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गरीबों की मदद करने के लिए जारी की है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी थी। इसी प्रकार राज्य मंत्रियों की वार्षिक स्वेच्छानुदान राशि को 35 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया है। बताया जा रहा है मंत्री ने करीब 80 लाख रूपये की स्वेच्छानुदान राशी दी है।

 

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version