देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: एबी रोड पर फ्लाईओवर बनाए जाने के काम पर पड़ा विघ्न, क्षेत्र के व्यापारियों ने काम रुकवाया

3

@Dewas Live News एबी रोड पर फ्लाईओवर बनाए जाने के काम पर पड़ा विघ्न, व्यापारियों ने काम रुकवाया

देवास लाइव। पिछले दिनों देवास विधायक द्वारा घोषणा की गई थी कि अपेक्स हॉस्पिटल से लेकर सनसिटी तक एक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। लेकिन इस क्षेत्र के व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। आज जब मजदूरों ने प्रारंभिक रूप से काम शुरू किया तो व्यापारियों ने काम रुकवा दिया। सभी व्यापारी अब कलेक्टर से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह फ्लाई ओवर पहले ए बी रोड पर संस्कार हॉस्पिटल से भोपाल चौराहे तक बनाया जाना था जहां पर सघन ट्रैफिक होता है। क्षेत्र के व्यापारियों ने इसका विरोध किया था और उसमे व्यवहारिक खामियां विधायक गायत्री राजे पवार ने बताई थी जिसके बाद फ्लाईओवर का स्थान परिवर्तित कर दिया गया। अब परिवर्तित स्थान पर भी व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं।

@Dewas Live News एबी रोड पर फ्लाईओवर बनाए जाने के काम पर पड़ा विघ्न, व्यापारियों ने काम रुकवाया

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version