देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: कोरोना काल में सेवा देने वाली कई संस्थाओं का नगर निगम द्वारा सम्मान किया गया

7

Dewas news, कोरोना काल में सेवा देने वाली कई संस्थाओं का नगर निगम द्वारा सम्मान किया गया

देवास। कोरोना योद्धाओं को अपने अभूतपूर्व सेवा भाव से सहयोग देने के लिए देवास की सराहना की जा रही है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समाज सेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ आदि ने पूरे लाकडाउन के दौरान अपनी चिंता किए बगैर जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागों को त्वरित सहयेाग प्रदान किया। भोजन व्यवस्था के बहुमूल्य प्रबंधन के चलते इन संस्थाओ के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन, पानी एवं अन्य अत्यंत आवश्यक सामग्री पहुंचायी जा सकी। सहायोग की इस भावना को सम्मान देने की दृष्टि से नगर निगम ने नव सज्जित विक्रम सभा भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला केे मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने संस्थाओं एवं समाज सेवियों की संपूर्ण भूमिका को सामने रखते हुए बताया कि देवास नगर निगम को शासन से प्राप्त हर आदेश का पालन करना सहयोगी संस्थाओं के कारण आसान होता रहा। आडियो वीडियो गीत के द्वारा सेवाकाल को याद किया गया । जिसे जनता में प्रसारित किया जाएगा। उपस्थित समाज सेवियों के समक्ष हरा भरा मेरा देवास कार्यक्रम जो प्रशासन की पहल है उसकी विस्तृत जानकारी रोचक ग्राफिक्स एवं तथ्यों के साथ दी गयी जिसमें देवास के बढ़ते तापमान को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए हरा भरा मेरा देवास सूत्र वाक्य केे साथ दिल के लिए दिल से पौधा रोपण भेंट का आव्हान किया गया। इसके लिए आवश्यक एवं एप प्रथा साइट्स भी बनाई गई है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है और बढ़ी चुनौती अभी भी सामने है पर जिस तरह देवास केे लोगों की जागरूकता एवं संस्थाओं तथा समाजसेवियों की मेहनत से प्रवासी मजदूरों के बीच देवास की पहचान बनी वह अनुकरणीय है। आगे भी हमें करोना से बचाव के लिए जनता के बीच सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के प्रयोग हेतु सक्रिय भूमिका निभाते रहना है। हरे भरे देवास के लिए चलाए जाने वाले अभियान को पूरी तरह से जन जन से जोड़ा जाकर इसे सफल बनाया जाएगा। इसके प्रचार प्रसार और प्रेरणा के लिए हर संभव जरूरी तकनीक अपनाकर इसे सफल बनाएगे। आयुक्त ने कहा कि कोरोना काल के कारण यह कार्यक्रम का पहला चरण था अन्य संस्थाओं के सम्मान हेतु निगम आगे भी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी उपस्थित जनों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर आसारा सामाजिक लोक कल्याण समिति, व्हीई आयशर प्रा.लि., कृषि उपज मंडी समिति, देवास सेवा समिति, रामाश्रय परिवार, सेंट्रल इंडिया एकेडमी, संस्था कृपालु परिवार, गायत्री शक्तिपीठ, शिव शक्ति सेवा मंडल, संस्था सिद्धि विनायक, सिद्धि विनायक भक्त मंडल, गुरू द्वारा सेवा मंडल, देवास नगर निगम ठेकेदार एसोसिएशन, राबिनहुड आर्मी, हेल्पिंग हेण्ड, देवराज सोनी, रोटरी क्लब, प्रेमनगर रहवासी संघ, संस्था मंगल मूर्ति, गिरजेश शर्मा, सोनू पंजाबी, मित्राय सोशल वेलफेयर, संस्था साथी हाथ बढ़ाना, श्रीमती लीला सोलंकी पुलिस उपनिरीक्षक, रायल ब्रिगेड, गिरिश मंगला, जिला अभिभाषक संघ, न्यू बालाजी मित्र मंडल, मनोरमा बर्मन, अशासकीय शिक्षण संस्था, माँ भगवती संस्था, विप्पी इंडस्ट्रीज, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज को सम्मान पत्र व पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया तथा आभार तनुजा मालवीय ने माना।

Dewas news, कोरोना काल में सेवा देने वाली कई संस्थाओं का नगर निगम द्वारा सम्मान किया गया

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version