देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: देवास पुलिस की सूदखोरों पर चाबुक चली, 25 लाख से अधिक गिरवी रखा माल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

1

dewas live, दो सूदखोरों से लाखों का गिरवी माल जप्त, एंटी माफिया अभियान जारी

देवास लाइव। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा चलाई जा रही एंटी माफिया मुहिम का असर देवास में लगातार देखने को मिल रहा है।

देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाने के भेरूगढ़ इलाके में रहने वाले दो सूदखोर सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कपिल और सुरेश रैकवार दोनों सूदखोरी का काम करते थे और 10 से 12 प्रतिशत महीने कि दर से ब्याज वसूली करते थे। मूलधन के एवज में कई गुना ब्याज भी वसूल कर लेते थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 28 दोपहिया वाहन और 2 कार बरामद की है जो उन्होंने गिरवी रखी थी। दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

उल्लेखनीय है कि देवास में सूदखोरी आम हो गई है और इसे व्यापार के रूप में लिया जा रहा है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को यह सूदखोर अपने जाल में फांस लेते हैं और मूलधन से भी कई गुना अधिक ब्याज की वसूली करते हैं। ब्याज न भर पाने की दशा में लोगों की चल और अचल संपत्ति पर भी नजर रखते हैं।

सरकार द्वारा इन दिनों चलाई जा रही एंटी माफिया मुहिम में शहर की सारी गंदगी धीरे-धीरे साफ हो रही है। अब लोगों को कहते सुना जा रहा है कि पाप की कमाई के पैर नहीं होते, वह कभी भी जा सकती है।

dewas live, दो सूदखोरों से लाखों का गिरवी माल जप्त, एंटी माफिया अभियान जारी

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version