देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, 9 लोगों को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

0

Dewas news, दो मंजिला मकान भरभरा कर गिरा, रेस्क्यू का काम जारी

देवास लाइव। स्टेशन रोड के पास एक दो मंजिला मकान आज शाम को भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। बचाव और राहत का कार्य शुरू हुआ। प्रारंभिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है लेकिन अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना है।

इस मकान में जाकिर शेख आरा मशीन वालों के परिवार जन रहते हैं। फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 9 लोगो को बाहर निकाला गया है। अभी भी मलबे में दो से तीन लोगों के दबे होने की संभावना है जिसमें एक 8 माह का बच्चा भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह और ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा ने राहत और बचाव कार्य का मोर्चा संभाला।इसके बाद देवास विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। देर शाम कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

अपडेट @ 22:45 PM

भोपाल से एनडीआरएफ की टीम देवास पहुंची। अब तक मलबे में दबे बच्चों समेत तीन लोगों को नहीं निकला जा सका है।

Dewas news, दो मंजिला मकान भरभरा कर गिरा, रेस्क्यू का काम जारी

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version