वीडियो: मुखर्जी नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Dewas news, आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी हत्या का खुलासा

देवास लाइव। मुखर्जी नगर में आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने सिविल लाइन थाने में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एमआर 8 रोड पर चाय कैफे के सामने आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी पिता कमल कांत त्रिपाठी निवासी राजाराम नगर की आरोपी शुभम चौहान, शैलेंद्र शर्मा उर्फ मंगल शर्मा, मयंक शर्मा, शिव रघुवंशी एवं एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मुखबिर और साइबर सेल की मदद से घटना में संलिप्त फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस ने शुभम चौहान पिता संतोष चौहान निवासी रानी बाग, शैलेंद्र शर्मा उर्फ मंगल शर्मा पिता कमल किशोर शर्मा निवासी मुखर्जी नगर, शिव कुमार रघुवंशी पिता जय सिंह रघुवंशी निवासी जिला गुना हाल मुकाम बीमा रोड देवास, विनीत गुप्ता पिता संतोष गुप्ता निवासी विजय नगर देवास हाल मुकाम उज्जैन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों से दो चाकू भी बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन संजय सिंह के साथ उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक राकेश बाबू शर्मा, एसआर परमार, पीएस रावत, प्रधान आरक्षक संतोष रघुवंशी, केशव सिंह, विमल व्यास, अशोक चौधरी, आरक्षक संतोष रावत, विनय सिंह भदोरिया, रवि पटेल, लोकेश मुकाती, शिव प्रताप सिंह सेंगर, धर्मवीर सिंह, राहुल चावड़ा, पंकज, कुलदीप सिंह सिकरवार, रोहित सिंह, रायचंद झोडिया, साजन सिंह, विनोद जयसवाल, केतन सिंह, सुरपाल, नैना खान, रीना सोलंकी एवं ममता परमार, सैनिक निलेश चौधरी ज्ञानेन दिवेदी, सुमित शर्मा का विशेष योगदान रहा उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक ने इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

Dewas news, आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी हत्या का खुलासा

Exit mobile version