देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया गया

1

dewas live, युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया गया

देवास लाइव। भारतीय युवा कोंग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मिली जीत का जश्न युवाओं द्वारा इंडियन कॉफी हाउस पर मनाया गया। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पुर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर ब्लाक कोंग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने प्रदेश में सबसे सर्वाधिक वोटों से बने प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान का स्वागत किया ! विश्वजीत ने 135 उम्मीदवार के बीच 6 नम्बर पर आकर प्रदेश सचिव की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया और देवास का गौरव बढ़ाया स्वागत की बेला में जिला उपाध्यक्ष प्रतीक शास्त्री,चेतन टेगोर,हंस चौहान, जिला महासचिव आयुष तिवारी,जिला सचिव भीम सिंह रोजड़ी,देवास विधानसभा महासचिव मलखान सिंह देवड़ा,बशर पठान हाटपीपलिया विधानसभा उपाध्यक्ष धारा सिंह राजपूत,का स्वागत किया। स्वागत के बाद युवाओं द्वारा यूथ कांग्रेस के झंडे लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वाहन रैली भी निकाली गई।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में बने सभी पदाधिकारियों का प्रशांत सिंह चौहान (जिला अध्यक्ष- युवा कांग्रेस सोशल मीडिया) के नेतृत्व में स्वागत सम्मान समारोह रखा गया।

dewas live, युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया गया

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version