देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर भाजपा कार्यालय पर मनाया जश्न

2

पूजन आरती कर भव्य आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण किया गया

देवास। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर इतिहास रचा गया। वर्षो तक अदालत में मामला चलने के बाद आज बुधवार को राम मंदिर की नींव रखी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपुजन किया। पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में पूजा की जिसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किये। भूमि पुजन के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत, युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक मेहमान उपस्थित थे। भूमि पुजन के बाद पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है।

भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि आज भूमि पूजन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर श्रीराम मंदिर की नींव रखे जाने पर भगवान श्रीराम की आरती कर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया एवं आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने कहा कि आज 492 वर्षो की लम्बी प्रतिक्षा आज समाप्त हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज अयोध्या में 12.15 मिनट और 15 सैकण्ड पर श्रीराम मंदिर का भूमि पुजन किया। खास बात है कि भगवान श्रीराम ने अभिजीत मर्हुत में जन्म लिया था और उसी मुहर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपुजन किया गया। इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, रायसिंह सेंधव, ओम जोशी, राजेश यादव, मनोहरसिंह बैरागढ, ईश्वरसिंह सोलंकी,मनीष पनवार, संजीव विक्रम धिंगान, आचार्य, रवि जैन, सिद्धनाथ कैलोदिया, संजय दायमा, सतीश उपाध्याय, राजेन्द्र जी, पवन श्रीवास्तव, अखिलेश पंवार, प्रतिक सोलंकी, दिनेश जाट, रोहित शर्मा, नितेश पाटनकर, तनय चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version