दुर्घटनादेवास

वीडियो: नए फ्लाईओवर ब्रिज पर दुर्घटना में युवक की मौत, महिला घायल, कांग्रेस अध्यक्ष लेकर पहुंचे अस्पताल



देवास लाइव। बुधवार की देर रात एबी रोड पर बने नए फ्लाईओवर ब्रिज पर बाइक क्रमांक MP41ZB3818 से जा रहे पति पत्नी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हुई। पति-पत्नी उदय नगर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

मनोज राजानी शहर कांग्रेस अध्यक्ष



कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया

देर रात हुई दुर्घटना के बाद इंदौर से लौट रहे कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने मौके पर भीड़ देखी। उन्होंने अपने वाहन में दुर्घटनाग्रस्त पति पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का नाम पता नहीं चला है।

Back to top button