देवासराजनीति

देवास जनपद में भाजपा को लगा बड़ा झटका 25 में से 16 प्रत्याशी भाजपा समर्पित फिर भी कांग्रेस को 13 वोट मिले

देवास लाइव। देवास जनपद में कांग्रेस प्रत्याशी रामकला मुकेश पटेल अध्यक्ष और कला बाई परमानंद उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं भाजपा की ओर से विधायक मनोज चौधरी के समर्थक प्रत्याशी पदमा वरुण चौधरी को हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने में सबसे अहम भूमिका मध्यप्रदेश दूध संघ के पूर्व अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन विश्वजीत सिंह चौहान की रही,माना जा रहा है यह जीत 2023 के होने वाले चुनाव पर सीधा असर डालेगी। 25 जनपद में से 19 जनपद के वार्ड हाटपिप्लिया विधानसभा के अंतर्गत आते है। वही चुनाव में चौहान परिवार की इज़्ज़त दाव पर लगी थी। एसे में यहाँ चुनाव जीतना उनके लिए हाटपिप्लिया विधानसभा 2023 में विधानसभा में मददग़र साबित होगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button