देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

आज निकलेगी परशुराम जी की भव्य शौर्य यात्रा, यात्रा पश्चात संपूूर्ण मार्ग को साफ किया जाएगा 

2

देवास। नगर में प्रतिवर्ष सामाजिक समरसता का भाव लेकर निकाली जाने वाली राज राजेश्वर भगवान भगवान परशुराम जी शौर्य यात्रा आज 8 मर्ई को निकाली जाएगी। इस हेतु संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

यात्रा प्रभारी दीपेश कानूनगो,  यात्रा प्रभारी आदित्य दुबे ने बताया कि आज शाम 5.30 पर सभी विप्रजन सयाजी द्वार पर एकत्रित होंगे। यहां से भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती के साथ यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा 6 बजे प्रारंभ होकर एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा होते हुए जवाहर चौक पहुंचेगी। जहां स्वल्पाहार के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा में क्रमश: सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए डीजे, घोड़े, बग्गी एवं प्रसिद्ध भजन गायिका संस्कृति पगारे व भजन गायक अभिषेक व्यास के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके पश्चात भगवान परशुराम जी रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथ के साथ साथ अतिथिगण एवं समाज के पदाधिकारी होंगे। यात्रा में सबसे पीछे चलित झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ाएगी। यात्रा का समापन जवाहर चौक पर स्वल्पाहार के साथ होगा।

यात्रा की मुख्य विशेषता रहेगी कि यात्रा के पश्चात यात्रा मार्ग को पं. रितेश त्रिपाठी एवं जगदीश टुटेजा के द्वारा ब्राह्मण एवं सिक्ख समाज के सहयोग से साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्रा, युवा संघ अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश दुबे,  ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों से आग्रह किया है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version