देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास: महज 48 घंटे में देवास पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, पत्नी और जीजा निकले आरोपी

2

देवास। देवास पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तेजी का परिचय देते हुए महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पत्नी और उसके जीजा को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम मुण्डला दांगी निवासी लोकेन्द्र सिंह (25) 20 नवंबर 2024 की रात 10 बजे अपने खेत पर पानी फेरने गया था। जब वह सुबह 4 बजे तक घर नहीं लौटा, तो उसकी मां भंवरबाई ने पड़ोसी रिश्तेदार धनसिंह को बुलाकर जानकारी दी। दोनों ने खेत पर जाकर देखा, तो लाखन सिंह के खेत में लोकेन्द्र सिंह का शव पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के गहरे निशान थे।

इस घटना की सूचना चौकी प्रभारी बालोन हिमांशु पांडे को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी पीपलरवां कमल सिंह गेहलोत अपनी टीम के साथ पहुंचे। घटना स्थल की बारीकी से जांच करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपराध क्रमांक 416/2024 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की।

कैसे सुलझा मामला?

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और एसडीओपी सोनकच्छ दीपा मांडे के मार्गदर्शन में 2 विशेष टीमें बनाई गईं। तकनीकी साक्ष्य, भौतिक प्रमाण और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जांच करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. गजेन्द्र सिंह (40), निवासी ग्राम खड़ी डोडिया, थाना अवंतिपुर बड़ोदिया, जिला शाजापुर।

2. सिद्धु (36), निवासी ग्राम खड़ी डोडिया, थाना अवंतिपुर बड़ोदिया, जिला शाजापुर।

3. किरण पति स्व. लोकेन्द्र सिंह (22), निवासी मुण्डला दांगी, थाना पीपलरवां, जिला देवास।

बरामद सामग्री

हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस टीम की सराहना

इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत, उपनिरीक्षक हिमांशु पांडे, राकेश चौहान, गणेशलाल जटिया और साइबर सेल के सचिन चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने उनकी सराहना की और इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बताया।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version