अपराधसोनकच्छ

देवास में लगातार अपराधों में वृद्धि, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

देवास लाइव। देवास में लगातार बढ़ रहे जघन्य अपराध, सोनकच्छ के ग्राम बरौली में छोटे भाई ने बड़े भाई अंकीत पिता दिनेश खाती उम्र 30 वर्ष की हत्याकर लाश को सुखे कुए में फेका। 

साेनकच्छ थाना क्षेत्र के गांव बाराेली में रविवार देर रात छाेटे नाबालिग भाई ने आपसी विवाद में अपने ही बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आराेपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार अंकित पिता दिनेश पटेल उम्र 22 वर्ष का अपने छोटे नाबालिग भाई के साथ आए दिन विवाद होता रहता था।

आपसी विवाद के चलते ही रविवार देर रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई अंकित की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव काे बिस्तर में लपेटकर घर के पीछे ही स्थित 20 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। इतना ही नहीं साेमवार शाम करीब 4 बजे खुद ने ही पुलिस काे घटना की जानकारी दी और फरार हाे गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रशांतसिंह भदाैरिया, टीआई हितेश पाटिल सहित पुलिस बल माैके पर पहुंचा। इसी दाैरान एएसपी मनजीतसिंह चावला भी माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने खाट पर रस्सी बांधकर शव काे कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव काे पाेस्टमार्टम के लिए साेनकच्छ अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां मंगलवार सुबह पीएम किया जाएगा। पुलिस आराेपी की तलाश कर रही है।

2 दिन पहले सोनकच्छ में एक ढाबा संचालक की भी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button