देवास

वीडियो: सचिन पायलट के समर्थन में देवास शहर में भी गुर्जर समाज ने फूंका राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला

देवास लाइव। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में गुर्जर समाज के लोगों ने एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट के सामने, सयाजी द्वार के पास देवास में अशोक गहलोत का पुतला जलाया और सोनिया गांधी के प्रति भी आक्रोश प्रकट किया।

गौरतलब है कि गत दिवस राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और युवा नेता सचिन पायलट की मेहनत, पार्टी के प्रति निष्ठा को दरकिनार करके उन्हें उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से अपमानजनक तरीके से हटाया गया। इसलिए युवा एवं गुर्जर समाज के लोग आक्रोशित हैं।इसलिए नारेबाजी करते हुए अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर मनोहर सिंह कराड़ा चेतन गुर्जर ,जीवन सिंह गुर्जर रोहित सिंह गुर्जर चिंटू सोहन सिंह गुर्जर रोहित गुर्जर मनोज गुर्जर अर्जुन गुर्जर डॉक्टर गोविंद गुर्जर बसंत गुर्जर राहुल गुर्जर लाड सिंह गुर्जर भगत सिंह गुर्जर राजेंद्र गुर्जर रवि गुर्जर संदीप गुर्जर रवीश गुर्जर फूल सिंह गुर्जर
ईश्वर गुर्जर उत्तमसिंह गुर्जर जिम्मी गुर्जर नानु गुर्जर कुलदीप गुर्जर आदि युवा मौजूद रहे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button