देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

शहर भर में चोरों का आतंक, गिरिराज धाम, आनंद विहार और मुखर्जी नगर में चोरियां

1



देवास लाइव। आम लोग और पुलिस त्योहारों में क्या लगे चोरों ने अपने काम दिखा दिए। नवरात्रि के दौरान सप्तमी अष्टमी पूजने लोग गांव गए और इधर चोरों ने ताले तोड़ दिए और लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मुखर्जी नगर में तो नगर निगम की बिल्डिंग में घुसकर बैटरी तक चोरी कर ली।

बीएनपी पुलिस के अनुसार नीतेश पिता सुरेशसिंह भंडारी निवासी गिरीराजधाम काॅलाेनी गत 3 अक्टूबर काे परिवार के साथ पैतृक गांव आलरी गए थे। मंगलवार काे वापस लाैटे ताे मुख्य गेट का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में देखा ताे नकद 60 हजार, 1 साेने का मंगलसूत्र, 2 साेने की अंगूठी, 1 चांदी की अंगूठी, 2 साेने की चेन, 1 चांदी की चेन, 2 जाेड़ बिछुड़ी व 1 चांदी की पट्टी चुराकर बदमाश ले गए। पुलिस ने चाेरी का आकलन 9500 रुपए लगाया है, लेकिन फरियादी का कहना चाेरी डेढ़ लाख के आसपास हुई है।
आनंद विहार काॅलाेनी में एक साथ रात में दाे सूने घरों में चाेराें ने धावा बाेला। आशीषसिंह सिसाैदिया माता पूजन के लिए भाेपाल के पास स्थित गांव गए थे। पवन सिसाैदिया पारिवारिक कार्य से इंदाैर के लिए मंगलवार काे दाेपहर में निकले थे। बुधवार काे दिन में पड़ाेसियाें ने देखा कि ताले टूटे पड़े इसकी जानकारी दाेनाें काे दी गई। साथ ही औद्याेगिक थाना क्षेत्र में भी पुलिस काे चाेरी के बारे में बताया गया। पुलिस डाक स्काॅड के साथ माैके पर पहुंची और देर शाम तक जांच करती रही।

आशीषसिंह ने बताया, मकान का काम चल रहा है, इसलिए घर में नकद 2.50 लाख रुपए रखे थे। साथ ही बेटी के लिए ज्वेलरी भी बनाकर रखी है, भाेपाल से निकला हूं। माैके पर जाकर पता चलेगा घर से क्या-क्या चाेरी हुआ है। पड़ाेसी पवन परिहार ने बताया, इंदाैर में पारिवारिक काम से गया था, फाेन आया ताे देवास लाैटा हूं। घर में 7-8 हजार नकद और जेवर रखे थे चाेरी हाे गए। आशीषसिंह आबकारी विभाग के वेयर हाउस मैनेजर हैं, वहीं परिहार निजी कंपनी में काम करते हैं।
इसी तरह मुखर्जी नगर स्थित नगर निगम की बिल्डिंग में चोर घुस गए और सोलर पैनल की 120 बैटरी चुरा ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version