देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

Dewas News: जिला न्यायालय में कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

5

देवास: मंगलवार सुबह जिला न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कर्मचारी को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह गिर गया। 45 वर्षीय सुनील माली, जो आदेशिका वाहक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिवार को सूचित करने के बाद, उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत्यु का कारण हार्ट अटैक था।

सुनील माली कुछ दिन पहले ही सोनकच्छ से जिला न्यायालय में स्थानांतरित हुए थे। वे संयुक्त परिवार में रहते थे और अभी उनके कोई बच्चे नहीं थे। उनकी भतीजी ज्योति पुष्पद ने बताया कि सुनील मंगलवार सुबह 9 बजे ड्यूटी पर गए थे।

उन्होंने बताया, “चाचा सुबह जब ड्यूटी जाते थे तो बोलकर जाते थे। मंगलवार को भी वे सुबह 9 बजे जब ड्यूटी जा रहे थे मैंने उनको नाश्ता कराया और वे चले गए। करीब 2 घंटे बाद मृत्यु की जानकारी मिली।” #dewaslive #dewasnews #dewas_samachar

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version