दुर्घटनादेवास

कूलर से करंट लगने से 8 वर्षीय बालक की मौत

देवास लाइव। अमोना (देवास) में एक हृदय विदारक घटना में 8 वर्षीय हर्षवर्धन की घर पर खेलते समय करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 2 मई 2024 को हर्षवर्धन घर में खेल रहा था, तभी वह कूलर के पीछे चला गया और करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Back to top button