विजन डाक्युमेंट्स के तहत आगामी 5 वर्षों में होंगे ये प्रमुख निर्माण कार्य, विधायक ने की अधिकारियों के साथ बैठक

देवास शहर को मिलेगी कई बड़े विकास कार्यों की सौगात— विधायक

देवास। विधायक गायत्री राजे पवार ने 6 जुलाई को सर्किट हाउस में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, आयुक्त रजनीश कसेरा, लोक निर्माण विभाग और निगम एवं प्राधिकरण इंजीनियरों के साथ आगामी 5 वर्षों में देवास शहर में होने वाले बड़े निर्माण एवं विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने के लिए समीक्षा बैठक आहूत की। इस बैठक में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देवास शहर के लिए विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में रिडेन्सी फिकेशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई है। इसके अलावा, नए निर्माण कार्यों की भी योजना बनाई गई है। आगामी 5 वर्षों में निम्नलिखित प्रमुख विकास कार्य होंगे:

  1. नए निर्माण कार्य:
  1. नदी और पानी की समस्याओं का समाधान:
  1. धार्मिक स्थलों का विकास:
  1. शहर के लिए नई सुविधाएँ:
  1. फ्लाईओवर और रोड निर्माण:
  1. सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम हॉल का निर्माण:
  1. उत्कृष्ट महाविद्यालय का निर्माण:

विधायक ने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि जिन निर्माण कार्यों के लिए जमीन आवंटन की आवश्यकता है, उन्हें शीघ्रातिशीघ्र जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी करें। सभी कार्यों के प्रस्ताव शीघ्रातिशीघ्र तैयार करने और जिन कार्यों की डीपीआर तैयार है, उन्हें शासन स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Exit mobile version