देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास जिला किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त

10

देवास। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की सहमति से देवास जिला किसान कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान की स्वीकृति के बाद जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने 23 मई 2026 को नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यकारिणी में ये हुए नियुक्त

नई जिला कार्यकारिणी में प्रेमनारायण पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यूसूफ पटेल को संगठन उपाध्यक्ष और जितेन्द्र सिंह परिहार को संगठन महामंत्री बनाया गया है। सुनील यादव कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह, अशोक गोयाल, डॉ. सुनील नागर, डॉ. मुकेश सेंधव, महिपाल सिंह, राहुल पटेल, डॉ. रजनीश वर्मा, भवर सेठ, विजेन्द्र पटेल, जीवन सिंह राजपुत, राजवीर भारी, ज्ञानचंद्र पाटीदार और विजेन्द्र ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

महामंत्री पद पर सुरेन्द्र सेंधव, संजु चौधरी, अशोक मुगलिया, आनंद पटेल, जितेन्द्र गोठी, उमेश पटेल, लक्ष्मीनारायण (चिमना) बांता, आकाश टॉक (सेंधव), अंशराज सेंधव, भागीरथ पटेल, कालुसिंह गुर्जर, महेश सुनेर, विजेन्द्र सिंह, सिताराम पाटीदार, अकबर पटेल, देवराज परमार, दिलीप तोमर, कालु सिंह दरबार, कमलेश परमार और रामपाल बेडा को जिम्मेदारी दी गई है।

देवेन्द्र ठाकुर को प्रवक्ता, लाल गुर्जर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर बलराम यादव, इमरान पटेल, लाखन पटेल, भेरूसिंह पटेल, पवन सेंधव, विनोद दरबार, मुलचन्द परमार, जितेन्द्र चौधरी, बलराम पटेल, रामरूप गुर्जर, राजू पडियार, गुरू चरण गुर्जर, मान सिंह दरबार, इलियास खान, अर्जुन गुर्जर, लीलाघर पटेल, नवीन धाकड़ और तुफान सिंह तंवर को नियुक्त किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष भी घोषित

कार्यकारिणी के साथ ब्लॉक स्तर पर भी नियुक्तियां की गई हैं। जीवन पटेल को क्षिप्रा ब्लॉक अध्यक्ष और हंसराज जाट को बागली ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेसजनों और इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version