देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास की हवा साफ़ रहे इसलिए 3 फरवरी से 5 फरवरी तक होगा इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन

0

देवास। नेशनल क्लीन एयर प्लान (National Clean Air Plan) के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के नवाचार के लिए विशेष केम्प स्थानीय सयाजी द्वार चाट चौपाटी के पास दिनांक 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

वायु गुणवत्ता (Air Quality) को लेकर देवास शहर मे ई व्हीकल (e vehicle) को बढावा देने के उद्देश्य को लेकर सहायक कलेक्टर एवं निगम अपर आयुक्त टी. प्रतिक राव के द्वारा नोडल सौरभ त्रिपाठी एवं स्वच्छता की टीम के साथ बैठक आहूूत कर दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के नवाचार के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

जिसमे ई व्हीकल पर फोकस करते हुए शहर मे अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रनिक वाहनो का उपयोग हो जिससे देवास शहर मे वायु गुणवत्ता मे ओर अधिक सुधार ला सकें ताकि वाहनो से उत्सर्जित धुंआ मुक्त शहर हो तथा शहरवासियो को शुद्ध एवं स्वच्छ हवा मिल सके। इस हेतु ई.वी. एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। जिसमे शहर के सम्मानित व्यापारीगण, सामाजिक संस्थायें व्हीकल शोरूम के संचालकगण एवं सभी  दो पहियां एवं चार पहियां वाहन स्वामियो एवं आंटो रिक्शा स्वामियो एवं शासकीय व अशासकीय कार्यालयो एवं स्कुलो के पदाधिकारीगणो को निगम द्वारा उक्त दिनांको मे अयोजित ई व्हीकल एक्सपो केम्प का विजिट कराया जाकर विस्तृत जानकारी भी दी जावेगी तथा अपर आयुक्त श्री राव ने शहर मे बडे पैमाने पर वाहन चालको को ई वाहन उपयोग किये जाने हेतु प्रेरित किये जाने के लिए ई रिक्शा रैली निकाली जाने के लिए नोडल सौरभ त्रिपाठी को निर्देश दिये।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version