देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

Dewas: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, देवास के 10 मजदूरों की मौत

5

देवास, 01 अप्रैल 2025 – गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में आज सुबह लगभग 8 बजे बॉयलर विस्फोट की भयावह घटना हुई, जिसमें 18 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें से 10 मजदूर मध्य प्रदेश के देवास जिले के ग्राम संदलपुर, तहसील खातेगांव के निवासी थे। जिला प्रशासन बनासकांठा, गुजरात से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान निम्नानुसार की गई है:

1. लखन पिता गंगाराम भोपा (24 वर्ष)


2. सुनीता पति लखन भोपा (20 वर्ष)


3. केशरबाई पत्नी गंगाराम भोपा (50 वर्ष)


4. राधा पिता गंगाराम भोपा (11 वर्ष)


5. रुकमा पिता गंगाराम भोपा (8 वर्ष)


6. अभिषेक पिता गंगाराम भोपा (5 वर्ष)


7. राकेश पिता बाबूलाल भोपा (30 वर्ष)


8. लाली पति राकेश भोपा (25 वर्ष)


9. किरण पिता राकेश भोपा (5 वर्ष)


10. पंकज (ठेकेदार) पिता बाबूलाल (40 वर्ष), निवासी खातेगांव



जिला प्रशासन बनासकांठा, गुजरात से अंतिम प्रतिवेदन प्राप्त होने पर मृतकों की संख्या में परिवर्तन संभव है। घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

घटना को लेकर देवास जिला प्रशासन बनासकांठा (गुजरात) के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। यह घटना देवास जिले के लिए एक बड़ी क्षति है, और स्थानीय प्रशासन शोक संतप्त परिवारों को राहत देने के लिए प्रयासरत है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version