देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास पुलिस द्वारा खोजे गए 120 मोबाइल उनके मालिकों को सौंप गए

9

देवास पुलिस सायबर सेल द्वारा आम जनता के गुमे हुए मोबाईल खोजे गए ।

▶ पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा मोबाईल धारकों को सुपुर्द किए गए मोबाईल ।

▶ सायबर सेल द्वारा खोजे गये 120 मोबाईल कुल कीमती लगभग ₹ 24,00,000 |

संक्षिप्त विवरण :- जिले में गुम हुए मोबाईलों की शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक देवास सम्पत उपाध्याय द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सेल प्रभारी व टीम को गुमे हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया। सामान्यतः जब भी किसी फरियादी का मोबाईल कही गिर जाता है तो नियमानुसार मोबाइल गुम होने वाले स्थान के नजदीकी पुलिस थाने में अथवा सीधे सायबर सेल में गुम मोबाईलो के बिल सहित आवेदन प्रस्तुत करता है। जिले में सायबर सेल द्वारा सभी आवेदन पत्र एकत्र कर गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है। इस प्रकार सायबर सेल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 120 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग ₹ 24,00,000 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी है। इस प्रकार के कार्य से आम जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है। इससे पूर्व भी आई.टी सेल द्वारा जनता के गुम मोबाईल को खोजकर दिए जा चुके है।

सराहनीय योगदान:- सायबर सेल प्रभारी पवन यादव, प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर. सचिन चौहान, प्रआर. गीतिका कानूनगो, प्रआर. सजंय शर्मा, प्रआर. मुर्तजा कर्नल एवं आरक्षक योगेश कदम का विशेष योगदान रहा।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version