देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

हरतालिका तीज महोत्सव 6 सितंबर को: देवास की 15,000 महिलाएं होंगी शामिल

7

देवास। शहर का प्रतिष्ठित लाल गेट के राजा गणेश महोत्सव इस वर्ष भी संस्था सिद्धिविनायक के तत्वावधान में 6 सितंबर को हरतालिका तीज के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव की शुरुआत रात्रि 8 बजे से होगी, जिसमें भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

विशेष बात यह है कि इस भव्य आयोजन में लगभग 15,000 महिलाएं भाग लेंगी और रात्रि 9 बजे से सुबह 4 बजे तक भजनों का आनंद लेंगी। राष्ट्रीय भजन गायक द्वारका मंत्री अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे, जो पिछले 15 वर्षों से इस आयोजन का हिस्सा रहे हैं। उनके साथ 40 कलाकारों की टीम भी होगी, जो 8 घंटे तक लगातार भजनों की प्रस्तुति देगी।

आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें केवल महिलाएं पंडाल में बैठती हैं, जबकि पुरुष वर्ग बाहर लगे बड़े स्क्रीन पर कार्यक्रम का आनंद लेते हैं।

रवि जैन, संस्था सिद्धिविनायक के संयोजक ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह मर्यादित होता है, जिस कारण महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है। कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का संचालन सिद्धिविनायक महिला मंडल की 60 कार्यकर्ता संभालती हैं।

लाल गेट के राजा महोत्सव में देवास की मातृशक्ति से आग्रह किया गया है कि वे अपने सखी-सहेलियों और परिवार के साथ इस विराट आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version