देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

कुणाल हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, संस्था राम राम के शैलेंद्र सिंह पवार भी गिरफ्तार

19

देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवास। कोतवाली पुलिस ने देर रात प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुणाल बैरागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अम्बरेश प्रशाद और भावेश झाला को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में दूसरे पक्ष से संस्था राम राम के शैलेंद्र सिंह पवार और रोहित सूर्यवंशी को अम्बरेश प्रशाद के घर पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही अन्य आरोपियों में शैलेन्द्र सिंह पंवार, कपिल थीटे, नीरज वर्मा, आनंद मंसारे, शुभम नेगी, चेतन देवलिया, पंकज खाटवा और रोहित सूर्यवंशी शामिल हैं, जो देवास के निवासी हैं। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दिन में कई अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। पुलिस अब देवास में बढ़ती गुंडागर्दी पर सख्त रुख अपनाने जा रही है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version