देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

कृषि उपज मंडी देवास में संयुक्त जांच दल ने तौलकांटा, धर्मकांटे का निरीक्षण कर सीलिंग की कार्रवाई की

7

देवास. निरीक्षक नापतोल देवास श्याम दुबे, सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराड़े एवं मंडी के संयुक्त जांच दल द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण क्रमांक एक और दो में अनाज व्यापारियों के तौलकांटा, धर्मकांटे का निरीक्षण किया गया। साथ ही मौके पर तौलकांटों पर बाहर से सीलिंग की कार्रवाई की गई। जिससे भविष्य में उनमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़/त्रुटि की संभावना नहीं रह सकेगी।

निरीक्षक नापतोल देवास श्री श्याम दुबे ने बताया कि देवास के साथ ही सीलिंग का कार्य जिले की समस्त मंडियों/उपमंडियों में किया जा रहा है। तौलकांटों पर बाहर से सीलिंग का कार्य 30 जून तक समस्त व्यापारी अनिवार्य रूप से करवा लें। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version