आज से जनता के लिए नए फ्लाईओवर का होगा शुभारंभ, शाम 6 बजे मुख्यमंत्री करेंगे ऑनलाइन लोकार्पण

देवास लाइव। देवास के एबी रोड पर बने फ्लाईओवर का आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 6 बजे लोकार्पण करेंगे। यह लोकार्पण ऑनलाइन किया जाएगा। प्रशासन ने राम नगर चौराहे पर लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके लिए 2 किलोमीटर लम्बे फ्लाईओवर को सजाया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार के साथ देवास के अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
फ्लाईओवर शुरू होने के बाद रोज़ाना करीब 40 हज़ार लोग इससे गुजरेंगे। देवास से इंदौर की और से आने जाने वाले लोगों का वक्त बचेगा और ट्रैफिक में भी सुधार होगा। फ्लाईओवर करीब 100 करोड़ की लागत से बनाया गया है और यह करीब 2 किलोमीटर लम्बा है। यह राम नगर चौराहे से बावडिया तक बनाया गया है।

Exit mobile version