देवास। सर्व समाज जनसेवक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 नवंबर 2024 को भोपाल के गांधी भवन स्थित जयप्रभा कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में “प्रदेश कार्यकारिणी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा अध्यक्ष और प्रदेश महिला कार्यकारिणी की नियुक्तियां की गईं।” बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नंदलाल यादव ने की। संभाग प्रभारी सुरेश सोलंकी, प्रदेश सचिव रमेश यादव, वरिष्ठ समाजसेवी हरिसिंह यादव और सुरेश यादव की अनुशंसा पर सर्व समाज जनसेवक संगठन द्वारा प्रमोद डोंगलिया को देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
डोंगलिया ने अपने लोकसभा क्षेत्र में संगठन का विस्तार करने और नए सदस्यों की नियुक्तियां शीघ्र करने का आश्वासन दिया। प्रमोद डोंगलिया की इस नियुक्ति पर महंत वेदांत दास महाराज, जी.एस. गंभीर, पत्रकार राजेश मालवीय, हुकुमसिंह बलोदिया, ललित वैद्य, मनीष ठाकुर, मनीष डांगी, अंकेश राठौर, दिनेश पोरवाल, राजेश राठौड़, आशीष भिकोन्डे, प्रदीप डोंगलिया, सरपंच अर्जुन मालवीय, रोहित सोलंकी, रवि गायकवाड़, रोहित परिहार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।