देवास। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता रायसिंह सेंधव को देवास जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी संगठन ने उनके लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन में निभाए अहम दायित्व
रायसिंह सेंधव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। संघ में मुख्य शिक्षक, तहसील कार्यवाह, जिला सेवा प्रमुख और हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। वे सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य और ग्राम भारती के जिला संयोजक भी रह चुके हैं।
भाजपा में महत्वपूर्ण योगदान
साल 2003 में हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे रायसिंह सेंधव ने संगठन मंत्री के रूप में छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती दी। उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई और पार्टी को विजय दिलाई।
प्रदेश स्तर पर निभाए दायित्व
प्रदेश शासन के अंतर्गत वे दो बार देवास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य और इंदौर ग्रामीण भाजपा जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।