अपराधदेवास

6 वर्षों तक चला प्रेम संबंध उसके बाद पुलिसकर्मी पर बलात्कार का केस दर्ज कराया

देवास लाइव।  पुलिस लाइन देवास में पदस्थ आरक्षक राहुल रघुवंशी पर एक महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक की एक तलाकशुदा महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोप है की इस दौरान महिला देवास आई और उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। महिला ने जब शादी का बोला तो वह मुकर गया इससे परेशान होकर शनिवार को कोतवाली थाने में आवेदन देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।  महिला होशंगाबाद जिले की है।  सोशल मीडिया के माध्यम से मई 2017 से फरवरी 2023 तक यह लोग संपर्क में रहे और 6 साल बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया।  पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और प्रकरण जांच में लिया है।

Back to top button