देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

Dewas News: सौरभ की मौत का मामला, ब्राह्मण महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

598

देवास। सौरभ उर्फ विक्की पिता स्व. हनुमान प्रसाद मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (सर्व ब्राह्मण समाज) ने नाराजगी जाहिर की है। संगठन के पदाधिकारियों व समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि 25 नवंबर की शाम सौरभ किसी काम से कवि कालीदास मार्ग स्थित अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सौरभ को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर, मुंह, आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें थीं, जिससे प्रतीत होता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। उपचार के दौरान 27 नवंबर को सौरभ की मौत हो गई।

संगठन ने बताया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा न तो मामले का खुलासा किया गया है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। सौरभ की माता विजय लक्ष्मी मिश्रा द्वारा पूर्व में पुलिस अधीक्षक को मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को पकड़ने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक उसकी मौत की वास्तविक वजह सामने नहीं आ सकी है।

महासंघ के अनुसार सौरभ अपने परिवार का जिम्मेदार सदस्य था और कमीशन पर लोन दिलाने का कार्य करता था, जिससे पूरे परिवार की आजीविका चलती थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे और आर्थिक संकट में है। संगठन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सौरभ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका शीघ्र खुलासा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान दिनेश मिश्रा, संजय शुक्ला, मधुसूदन शर्मा, घनश्याम पंडित, अशोक चौधरी, ओपी चौधरी, महेंद्र स्थापक, रितेश शर्मा, आकाश अवस्थी, दीपेश कानूनगो, महेंद्र व्यास, सतीश दुबे, अमिताभ शुक्ला, दीपक जोशी, मुकेश, विमल शर्मा, चंद्रशेखर दुबे, चंद्रपाल शर्मा, लीलाधर तिवारी, श्याम शर्मा, मंगेश शर्मा, पंकज प्रधान, संजय तिवारी, अश्विन सरिया, समीर शर्मा, सुरेश शर्मा, देवकीनंदन समाधिया, विशाल आनंद मिश्रा, नवीन मिश्रा, भरत व्यास, प्रमोद व्यास, कमलेश शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, टिंगू शुक्ला, अनिल मिश्रा, लोकेंद्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, विजय तिवारी, प्रणय व्यास, रितेश जोशी, रोहित उपाध्याय, अरविंद रावल, दिनेश जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version