देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

सिद्धिविनायक महिला मंडल द्वारा हरतालिका तीज कार्यक्रम, 30 अगस्त को होगा रात्री जागरण

1
    • अनेक प्रतिस्पर्धा में होगी मातृशक्ति द्वारा इस बार तलवारबाजी का भी प्रदर्शन होगा
    • रात्रि 8.30 बजे से सुबह 4 बजे तक लगातार द्वारका मंत्री भजनों की प्रस्तुति देंगे

देवास। संस्था सिद्धिविनायक के तत्वाधान में संस्था सिद्धिविनायक महिला मंडल द्वारा इस बार हरतालिका तीज पर भव्य भजन संध्या व हरतालिका तीज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर रही है कोरोना काल मे कार्यक्रम नहीं हो पाया था लेकिन इस बार पूरे उत्साह के साथ यह कार्यक्रम सयाजी द्वार स्थित संस्था सिद्धिविनायक के पांडाल में होगा। जिसको लेकर महिला मंडल द्वारा मीटिंग आहूत की गई। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्य महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को मनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में भजन गायक द्वारका मंत्री पूरी रात भजनों की प्रस्तुति देंगे और पूरी रात माता बहने प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए भजनों पर झूमते नाचते सुबह 4.00 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में संस्था के संयोजक एवं सभापति रवि जैन उपस्थित थे। रवि जैन ने बताया कि इस बार मातृशक्ति को बड़ी संख्या में पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे, श्री मंत्री द्वारा लगभग 30 सदस्यों की टीम के साथ भजन प्रस्तुति देंगे। भजनो बीच अनेक प्रकार के प्रश्न माता बहनों से किए जाते हैं जिस पर उन्हें ईनाम दिया जाता है। सुंदर नृत्य ,आकर्षक श्रृंगार भारतीय संस्कृति व धर्म के बारे में अनेक प्रश्नों के उत्तर देने पर मातृशक्ति को इनाम दिया जाएगा। सिद्धिविनायक महिला की लगभग 100 सदस्य पूरी व्यवस्था को संभालेगी। यह कार्यक्रम महिलाओ के लिए ही होता है इसमे सिर्फ मातृशक्ति ही होती है पुरुष वर्ग मेन रोड पर चार मेगा स्क्रीन पर कार्यक्रम देख सकेंगे। मण्डल की पूजा जैन अनीता मंत्री,कल्पना ठाकुर ,रोशनी दुबे, मनीषा आवटे स्वागत व्यवस्था देखेगी। पुष्पा राजपूत, ललिता पोरवाल ,कविता संघवी, निधि राजानी, वर्षा विजयवर्गीय, मोनिका जैन, हिना राठौर उपस्थित बहनों को पुरस्कार स्वरूप उपहार की व्यवस्था देखेगी। सीमा सोलंकी, प्राची सोनी,मानसी शास्त्री,डिंपल सोनी प्रीति सोनी,रीना चौधरी,नम्रता कसेरा डाली सोनी,आस्था जैन, उपस्थित बहनों को सुंदर श्रृंगार,सुंदर नृत्य,व अन्य प्रतियोगिता पर निर्णय लेते हुवे उपहार देगी। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था सिद्धिविनायक  महिला मंडल देखेगी तथा सिद्धिविनायक मंडल के सदस्य पंडाल के बाहर की व्यवस्था देखेंगे। उक्त जानकारी आशीष आवटे ने दी।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version