देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

2

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 25 वर्षीय महिला, शोभा चौहान, अपने घर में मृत पाई गईं।
  • मृतक के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजय नगर इलाके में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला, शोभा चौहान, अपने घर में मृत पाई गईं। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। शोभा का एक 4 साल का बेटा भी है।

पति पर हत्या का आरोप:

मृत महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट होती थी और दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि शोभा तीन-चार दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी और उसका पति खुद उसे लेने गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version