देवास

संस्था रॉयल ब्रिगेड टीकाकरण करवाने आए बुजुर्गों की कर रही मदद, वार्ड स्तर पर कर रहे लोगों को जागरूक

देवास। महाराज विक्रम सिंह पवार द्वारा संचालित संस्था रॉयल ब्रिगेड जिला अस्पताल में वॉलिंटियर के रूप में काम कर टीकाकरण करवाने आ रहे बुजुर्गों की मदद कर रही है। जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन बुजुर्ग टीका लगवाने आ रहे हैं। कई बुजुर्गों को टीकाकरण की प्रक्रिया समझ में नहीं आती है। जिसको लेकर रॉयल ब्रिगेड की टीम उनकी मदद करती है। रॉयल ब्रिगेड के विशाल रघुवंशी ने बताया कि संस्था द्वारा वार्ड स्तर पर भी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button