देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास से हाटपीपल्या तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक गायत्री राजे और मनोज चौधरी हुए शामिल

2
देवास। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा देवास से प्रारंभ होकर हाटपीपल्या पहुंची। इस यात्रा में सैकड़ों चार पहिया वाहन शामिल हुए। यात्रा का रास्ते भर जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को यात्रा का समापन हाटपीपल्या की कृषि उपज मंडी में सभा के रूप में हुआ, जहां पर भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों व योगाचार्य का शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
यात्रा प्रारंभ होने से पहले सयाजी द्वार पर स्वामी विवेकानंद एवं पूर्व विधायक स्व. तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात यात्रा को देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, सभापति रवि जैन, महामंत्री मनीष सोलंकी सहित हाटपीपल्या विधानसभा से बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त उपस्थित थे।
यात्रा सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर भोपाल चौराहा होते हुए हाटपीपल्या विधानसभा के पहले गांव राजौदा पहुंची, जहां पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात बरखेड़ा, सिरोल्या, बरोठा, नेवरी, अरलावदा होते हुए हाटपीपल्या नगर पहुंची, यहां पर स्थानीय कृषि उपज मंडी में तिरंगा यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा में मंच पर क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, रायसिंह सेंधव, हाटपीपल्या नप अध्यक्ष अरुण राठौर, जयवर्धन जोशी, जयदीपसिंह उदावत, योगाचार्य राजेश बैरागी, तेजसिंह बघेल आदि उपस्थित थे।
You cannot print contents of this website.
Exit mobile version