देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

Dewas: तोहिद शेख करेंगे भारतीय युथ बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, देवास का बढ़ाया मान

12

मालदीव में 12 से 16 जून तक खेले जाएंगे साउथ एशियन साबा कप मुकाबले

देवास, 12 जून 2025 – देवास जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। देवास बास्केटबॉल संघ के प्रतिभावान खिलाड़ी तोहिद शेख का चयन भारतीय युथ बास्केटबॉल टीम में हुआ है। यह टीम मालदीव में 12 जून से 16 जून 2025 तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता (SABA Cup) में हिस्सा लेगी।

यह चयन पुडुचेरी में आयोजित राष्ट्रीय युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बाद हुआ, जिसमें देशभर के 24 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चुना गया। तोहिद शेख की इस उपलब्धि को लेकर देवास जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजय पाटिल एवं वरिष्ठ सदस्य हेमेन्द्र निगम काकू ने हर्ष जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जहां भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव एवं विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित कुलविंदर सिंह गिल ने टीम की घोषणा की। खिलाड़ियों को किट वितरण मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ के चेयरमैन कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया। भारतीय युथ टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी राम कुमार और ए. सुरेश को सौंपी गई है।

तोहिद शेख वर्तमान में देवास खेल एवं युवक कल्याण विभाग के बास्केटबॉल सेंटर में एनआईएस कोच धर्मेंद्र सिंह ठाकुर से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इस सफलता पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह भदौरिया, संघ अध्यक्ष मनीष पंवार, रईस खान, हेमेंद्र निगम काकू, शक्तिसिंह गौड़, भारतसिंह राजपूत, संतोषसिंह गौड़, हेमंत जोशी, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर (गोलू), संग्रामसिंह साठे, चंद्रभान शुक्ला, निसार खान, आकाश अवस्थी, जावेद पठान आदि ने तोहिद को शुभकामनाएं दीं।

यदि भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करती है, तो उसे अगस्त 2025 में मंगोलिया में आयोजित होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।



तोहिद शेख बास्केटबॉल, भारतीय युथ बास्केटबॉल टीम, SABA Cup 2025, देवास खेल समाचार, मालदीव बास्केटबॉल टूर्नामेंट, मध्यप्रदेश बास्केटबॉल खिलाड़ी, बास्केटबॉल टीम इंडिया, तोहिद शेख देवास

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version